स्कूल के सामने खोद दी सड़क, ट्रैफिक जाम से परेशान 6 साल का बच्चा पहुंच गया थाने

आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में एक स्कूल के सामने सड़क खोदने से हुए ट्रैफिक जाम की शिकायत लेकर एक 6 साल का बच्चा पुलिस थाने पहुंच गया. इसके बाद उसका एक वीडियो वायरल हो रहा है.





चित्तूर. आंध्र प्रदेश में एक 6 साल के ऐसे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है जो अपने स्कूल के सामने खोदी गई सड़क के कारण हो रहे ट्रैफिक जाम की शिकायत को लेकर पुलिस थाने पहुंच गया. यूकेजी में पढ़ने वाले इस छात्र ने एक पुलिसकर्मी से बात की और अपने स्कूल के पास हो रहे ट्रैफिक जाम पर अपना गुस्सा निकाला.


यूकेजी के छह वर्षीय छात्र ने गुरुवार को चित्तूर जिले के पालमनेर के स्थानीय पुलिस थाने में पहुंचकर अपने स्कूल के आसपास ट्रैफिक की शिकायत की थी. अपने स्कूल के पास जाम से परेशान ये बच्चा एक पुलिसकर्मी से उसके बारे में सवाल-जवाब करने लगा और उसने ट्रैफिक जाम पर अपना गुस्सा भी खुलकर जाहिर किया. मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसकी बात को ध्यान से सुना और समस्या को खत्म कराने का अश्वासन भी दिया.


इस बच्चे की पहचान कार्तिक के रूप में की गई है. इस लड़के ने पालमनेर के सर्कल इंस्पेक्टर एन. भास्कर से ट्रैक्टरों के ट्रैफिक जाम करने और सड़कों को खोदने की शिकायत की. उस बच्चे ने पुलिस अधिकारी से इलाके का दौरा करके समस्या का समाधान करने का आग्रह किया. इस छोटे लड़के के आत्म-विश्वास ने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को प्रभावित किया. पुलिसकर्मियों ने उसे मिठाई पेश की और उसे भरोसा दिलाया कि उसकी शिकायत पर गौर किया जाएगा और स्कूल के सामने ट्रैफिक जाम की समस्या का समाधान किया जाएगा.थाने में मौजूद पुलिसवालों ने इस छोटे लड़के को अपना फोन नंबर भी दिया और कहा कि उसे स्कूल जाते समय जब भी ऐसी कोई समस्या आए तो वह सीधे उनको फोन कर सकता है. गौरतलब है कि उस बच्चे के स्कूल के पास एक एक नाले का काम चल रहा है. जिसके कारण स्कूल के पास की सड़क को खोद दिया गया है, जिससे ट्रैफिक जाम हो जाता है.

Comments

Popular posts from this blog

Apex keto gummies – Fake Exposed 2022, Is It Really Effective Or Scam?

Massive Male Enhancement - IMPROVES the Sensitivity of Orgasm

oprah acv keto gummies Official Reviews and Ingredients!